Current Affair - 12/12/2020
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्रालय नितिन गडकरी ने नगालैंड में एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का
उद्घाटन किया और लगभग 4127 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 अन्य एनएच परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
- केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई
मंत्री नितिन गडकरी ने नगालैंड में कई राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया और लगभग 266 किलोमीटर लंबी और लगभग 4127 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग
(एनएच) परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
- सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने कहा
कि 2,000 मेगावाट क्षमता वाली सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना
मार्च 2022 तक चालू हो जाएगी।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने ‘मेरा कोविड केन्द्र’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया, इस ऐप के जरिये पांच
किलोमीटर के दायरे में स्थित निःशुल्क कोविड परीक्षण केंद्र का पता लगाया जा सकता
है।
- मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक कमल
हासन ने ‘मय्यम महिला कार्य बल’ स्थापित करने को घोषणा की, पार्टी का उद्देश्य महिलाओं
को समानता और विभिन्न गतिविधियों में उन्हें और अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।
- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने कहा
कि उसकी अनुषंगी की ऑस्ट्रेलियायी अनुषंगी कंपनी अर्थ रूल्स ने अपना एमएपी कॉफी
कारोबार बुचेरी समूह को 12.5 लाख स्ट्रेलियाई डॉलर (6.74 करोड़ रुपये) में बेचा है।
- सिंगापुर के दैनिक ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीका
निर्माता संस्थान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर
पूनावाला समेत छह लोगों का नाम ‘एशियन्स ऑफ द ईयर’ सम्मान के लिए चुना है।
- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस
नेता अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
- भारतीय पहलवान और मार्शल आर्ट फाइटर रितु फोगाट ने
लगातार चौथा एमएमए चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया ।
- बहरीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने दवा
निर्माता कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है।
- अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने सर्वसम्मति से
ह्यूस्टन के उस पोस्ट ऑफिस का नाम सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर
करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जहां पिछले साल नियमित जांच के लिए वाहन रोकने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी
गई थी।
Comments
Post a Comment